सिमरिया में रामधुनी से भक्तिमय हुआ माहौल गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया ग्राम में ग्रामीण कृत्यानंद मिश्र के देखरेख में ग्रामीणों द्वारा अखंड रामधुन का आयोजन किया गया. आयोजित हुए अखंड रामधुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. रामधुन के दौरान ईलाके के ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. रामधुन आयोजन के क्रम में विद्वान पंडित ने ग्रामीणों से कहा कि राम नाम में एक शक्ति निहित है जिसके उच्चारण मात्र से मन के सारे विकार दूर हो जाते है और रामधुनी के माहौल में पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है. रामधुनी के आयोजन में विद्यानंद मिश्रा, नित्यानंद मिश्रा, मदन मिश्रा, मनोज मिश्रा, कृष्णदेव मिश्रा आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे थे.
सिमरिया में रामधुनी से भक्तिमय हुआ माहौल
सिमरिया में रामधुनी से भक्तिमय हुआ माहौल गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया ग्राम में ग्रामीण कृत्यानंद मिश्र के देखरेख में ग्रामीणों द्वारा अखंड रामधुन का आयोजन किया गया. आयोजित हुए अखंड रामधुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. रामधुन के दौरान ईलाके के ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. रामधुन […]
