गंगा तट पर उमड़ी भीड़ फोटो- 08चित्र परिचय-वृक्ष के नीचे फेरी देती व कथा सुनती महिलालखीसराय. शुक्रवार को अक्षय नवमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बड़हिया गंगा किनारे विभिन्न घाटों पर डुबकी लगा कर साथ ही प्रख्यात शक्तिपीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता की पूजा-अर्चना की. उसके बाद भगवान विष्णु की पूजा कर आंवला वृक्ष के नीचे कुष्मांड दान किये. अक्षय नवमी व कार्तिक मास के अवसर पर जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा जिले के श्रद्धालुओं विभिन्न ट्रेनों से बड़हिया पहुंचे जहां गंगा किनारे पहुंच कर विभिन्न घाटों पर पहुंच कर डुबकी लगाना प्रारंभ कर दिया उसके बाद मंदिर में लगे आंवला वृक्ष के नीचे मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की. जिले के सभी मंदिरों में कुष्मांड दान को लेकर भीड़ लगी रही. पुरानी बाजार थाना चौक के शिव मंदिर के पंडित आचार्य रमेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्तिक मास के अक्षय नवमी को आवंला वृक्ष के नीचे कुष्मांड में कुछ गुप्त सामान डाल कर दान करने से मोक्ष मिलता है. उन्होंने बताया कि आसपास के मुहल्ले के सैकड़ों महिला इस मंदिर में लगे आंवला वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करने कार्तिक मास के पूरे माह आती है. अहले सुबह सूर्य उगने से पहले कार्तिक स्नान कर आंवला वृक्ष में जल डालने का परंपरा चली आ रही है.
गंगा तट पर उमड़ी भीड़
गंगा तट पर उमड़ी भीड़ फोटो- 08चित्र परिचय-वृक्ष के नीचे फेरी देती व कथा सुनती महिलालखीसराय. शुक्रवार को अक्षय नवमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बड़हिया गंगा किनारे विभिन्न घाटों पर डुबकी लगा कर साथ ही प्रख्यात शक्तिपीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में माता की पूजा-अर्चना की. उसके बाद भगवान विष्णु की पूजा […]
