21. 17 वां जूनियर स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 21-22 नवंबर को

21. 17 वां जूनियर स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 21-22 नवंबर को फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : मुंगेर की टीम में शामिल बच्चे प्रतिनिधि : जमालपुर —————-जमालपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में 17 वां जूनियर स्टेट फेंसिंग (तलवार बाजी) चैंपियनशिप का आयोजन होगा. यह चैंपियनशिप आगामी 21 एवं 22 नवंबर को संपन्न होगा. जिसका उद्घाटन […]

21. 17 वां जूनियर स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 21-22 नवंबर को फोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : मुंगेर की टीम में शामिल बच्चे प्रतिनिधि : जमालपुर —————-जमालपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में 17 वां जूनियर स्टेट फेंसिंग (तलवार बाजी) चैंपियनशिप का आयोजन होगा. यह चैंपियनशिप आगामी 21 एवं 22 नवंबर को संपन्न होगा. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आरक्षी अधीक्षक (रेल) उमाशंकर प्रसाद तथा भागलपुर जोन डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक कमल किशोर सिन्हा करेंगे. विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्राचार्य एस भुजवल तथा थानाध्यक्ष पंकज कुमार होंगे. इस बात की जानकारी मुंगेर फेंसिंग ( तलवार बाजी ) एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार तथा सचिव मनोज कुमार ने दी.उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन मुंगेर फेंसिंग ( तलवार बाजी ) एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है. जिसकी संबद्धता बिहार फेंसिंग एसोसिएशन तथा बिहार ओलंपिक एसोसिएशन से है. उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में लगभग एक से डेढ़ सौ बच्चे शामिल होंगे जो भागलपुर, दरभंगा सहित अन्य जिले के होंगे. जबकि मुंगेर जिला के आयोजक रहने के कारण यहां की दो टीमें भाग लेंगी. चैंपियनशिप में तलवार बाजी के फॉयल, इपीपीइ सहित अन्य स्पर्द्धा में प्रतिभागी व्यक्तिगत व टीम स्तर से भाग लेंगे. इस दौरान चैंपियनशिप को लेकर इस्ट कॉलोनी स्थित जमालपुर स्पोर्टस एसोसिएशन के मैदान में गुरुवार को स्थानी प्रतिभागी तलवार बाजी का अभ्यास करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >