जयशंकर प्रसाद की पुण्यतिथि मनी

जयशंकर प्रसाद की पुण्यतिथि मनीमेदनीचौकी. छायावाद के अग्रपुरुष जयशंकर प्रसाद की 78 वीं पुण्यतिथि स्थानीय प्लस टू हाइस्कूल अमरपुर में समारोहपूर्वक मनायी गयी. जयशंकर प्रसाद एक साथ महाकवि, श्रेष्ठ कथाकार, महत्वपूर्ण नाटककार, मौलिक व सुलभ निबंधकार, सांस्कृतिक चेतना के विचारक व इतिहास के पुनरुद्धारक थे. इस अवसर पर हिन्दी के प्राध्यापक प्रो धनंजय कुमार ने […]

जयशंकर प्रसाद की पुण्यतिथि मनीमेदनीचौकी. छायावाद के अग्रपुरुष जयशंकर प्रसाद की 78 वीं पुण्यतिथि स्थानीय प्लस टू हाइस्कूल अमरपुर में समारोहपूर्वक मनायी गयी. जयशंकर प्रसाद एक साथ महाकवि, श्रेष्ठ कथाकार, महत्वपूर्ण नाटककार, मौलिक व सुलभ निबंधकार, सांस्कृतिक चेतना के विचारक व इतिहास के पुनरुद्धारक थे. इस अवसर पर हिन्दी के प्राध्यापक प्रो धनंजय कुमार ने कहा कि उनका काव्य माननीय चिंता का काव्य है. डाॅ शशिभूषण ने कहा कि उनकी कविता सौंदर्य, मधुर व स्वप्न की गयी है. डाॅ प्रभाकर ने कहा कि उनकी कामयनी, रामचरितमानस के बाद निर्विवाद रूप में हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ कृति है. समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य कृष्णदेव सिंह ने कहा कि उनकी प्रेम कविताओं में रूप माधुरी को आकंठ चाह भरी हुई है. अंत में महाकवि प्रसाद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर संगीत शिक्षक नटराज समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. प्रशिक्षण 23 कोलखीसराय. भारत स्काउट एंड गाइड का तृतीय सोपान सह प्रशिक्षण शिविर आगामी 23 नवंबर से 29 नवंबर तक महिला विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के प्रांगण में शिविर प्रधान बबीता शर्मा की देखरेख में आयोजित हो रहा है. यह जानकारी जिला संगठन आयुक्त एमए रजा ने दी. उन्होंने कहा कि शिविर में लखीसराय के प्लस टू उच्च विद्यालय व उच्च विद्यालय के द्वितीय सोपान उर्त्तीण गाइड भाग लेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >