महिला ने की आत्महत्या

महिला ने की आत्महत्याचानन. स्थानीय थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शेखो बिन्द की पत्नी 35 वर्षीया सुगिया देवी ने गुरुवार को पारिवारिक विवाद से तंग आकर फांसी लगा ली. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नि:संतान दंपती के बीच अक्सर विवाद रहता था. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद जब तक चानन पुलिस […]

महिला ने की आत्महत्याचानन. स्थानीय थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शेखो बिन्द की पत्नी 35 वर्षीया सुगिया देवी ने गुरुवार को पारिवारिक विवाद से तंग आकर फांसी लगा ली. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नि:संतान दंपती के बीच अक्सर विवाद रहता था. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद जब तक चानन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों के द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था. वहीं दूसरी तरफ मामले की बाबत चानन थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की महिला की मौत सीढ़ी से गिरकर हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >