चोरी को लेकर दिया आवेदन

चोरी को लेकर दिया आवेदन जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 भछियार मुहल्ला निवासी आंगनबाड़ी सेविका रामा देवी ने अपने केंद्र संख्या 91 पर चोरी होने को लेकर सदर थाना को आवेदन दिया है. आवेदन में रामा देवी ने गुरुवार की सुबह भछियार रविदास टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 91 पहुंचने पर देखा […]

चोरी को लेकर दिया आवेदन जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 भछियार मुहल्ला निवासी आंगनबाड़ी सेविका रामा देवी ने अपने केंद्र संख्या 91 पर चोरी होने को लेकर सदर थाना को आवेदन दिया है. आवेदन में रामा देवी ने गुरुवार की सुबह भछियार रविदास टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 91 पहुंचने पर देखा कि केंद्र का ताला टूटा हुआ हैं और बक्सा बाहर खेत में फेंका हुआ था. तथा बक्सा से बच्चों के खाना रखने का डब्बा,दाल,चावल व खाना बनाने का बर्तन तथा खाने का प्लेट,चम्मच आदि गायब था. उन्होंने थानाध्यक्ष से उक्त मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >