छठ व्रतियों के बीच नारियल का वितरण

छठ व्रतियों के बीच नारियल का वितरण सिकंदरा : प्रखंड क्षेत्र में सूयार्ेपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है़ इस पर्व को लेकर विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के साथ साथ युवाओं का दल जोर शोर से तैयारियों में जुटा है़ सोमवार को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के […]

छठ व्रतियों के बीच नारियल का वितरण

सिकंदरा : प्रखंड क्षेत्र में सूयार्ेपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है़ इस पर्व को लेकर विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के साथ साथ युवाओं का दल जोर शोर से तैयारियों में जुटा है़ सोमवार को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के उम्मीदवार रहे सुभाष पासवान व लोजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार के द्वारा प्रखंड के सिझौड़ी गांव में छठ व्रतियों के बीच एक हजार नारियल का वितरण किया गया़

पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सिझौड़ी पंचायत की मुखिया शोभा पटेल, पूर्व मुखिया नारायण मंडल, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष गौरीशंकर कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक सिंह, लोजपा नेता शुभाकांत सिंह, महेश तांती, मीना देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे़

वहीं छठ पर्व को लेकर शिव मंदिर विकास समिति के सचिव मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महादेव सिमरिया के बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तालाब की साफ सफाई की गयी़ इस दौरान चंद्रमोहन, प्रो अनील प्रताप, बबन सिंह, बिट्टु सिंह, अमरेंद्र,अमित, माधव, प्रभाकर, सूरज, ब्रजेश समेत दर्जनों नवयुवकों ने श्रमदान कर घाट की साफ सफाई की़ छठ पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >