नेम नष्ठिा के साथ छठव्रतियों ने बनाया महाप्रसाद

नेम निष्ठा के साथ छठव्रतियों ने बनाया महाप्रसाद गिद्धौर . लोक आस्था के महा पर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन छठव्रतियों ने नदी में स्नान कर नेम निष्ठा के साथ महाप्रसाद बनाने का कार्य शुरू किया. लोहंडा के दिन के प्रसाद को लोग अपने परिवार व पास पड़ोस के लोगों का निमंत्रण […]

नेम निष्ठा के साथ छठव्रतियों ने बनाया महाप्रसाद गिद्धौर . लोक आस्था के महा पर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन छठव्रतियों ने नदी में स्नान कर नेम निष्ठा के साथ महाप्रसाद बनाने का कार्य शुरू किया. लोहंडा के दिन के प्रसाद को लोग अपने परिवार व पास पड़ोस के लोगों का निमंत्रण देकर प्रसाद खाने बुलाते है. जिस व्यक्ति के घर छठ नहीं होता है वे लोग छठ के महाप्रसाद को मांग कर खाते है. वहीं प्रखंड भर में छठव्रतियों ने संध्या के समय महाप्रसाद बनाकर भोग लगाया. भोग लागाने के उपरांत छठव्रतियों ने अपने परिवार, सगेसंबंधी व पासपड़ोस के लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया वहीं छठ के दूसरे दिन बाजार में खासी भीड़ रही . बाजार में लोग पूजा के लिये फल, नारियल व पुजन साम्रगी खरीदने में व्यस्त रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >