निधन पर शोक सभा का आयोजन फोटो : 15(शोक सभा में भाग लेते पत्रकार संघ के सदस्य)जमुई . टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व संपादक अरुण कुमार के असामयिक निधन पर जिला पत्रकार संघ की ओर से रविवार को वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ भूषण सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम उपस्थित पत्रकार संघ के सदस्यों ने उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर उपस्थित संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उनके निधन से हमसबों को अपूरणीय क्षति हुई है. जिसकी भरपाई नहीं हो पायेगी. उनका जीवन पत्रकारिता जगत को समर्पित था और उन्होंने अपनी कलम के ताकत के बल पर पत्रकारिता जगत में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल किया था और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुरली दीक्षित, केसी कुंदन,पंकज कुमार सिंह,मनीष कुमार सिन्हा,मुन्ना भगत,सुधांशु लाल,नवीन कुमार निराला,अशद खान,संतोष कुमार,गौतम गुप्ता,सूरज कुमार,विभूति भूषण,सेंटू कुमार,रवि कुमार,मनीष कुमार,विजय कुमार आदि मौजूद थे.
निधन पर शोक सभा का आयोजन
निधन पर शोक सभा का आयोजन फोटो : 15(शोक सभा में भाग लेते पत्रकार संघ के सदस्य)जमुई . टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व संपादक अरुण कुमार के असामयिक निधन पर जिला पत्रकार संघ की ओर से रविवार को वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ भूषण सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. […]
