कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया बाल दिवस

कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया बाल दिवस फोटो 10 (केक काट कर खुशी मनाते संस्थान के छात्र व अन्य लोग)झाझा. मुख्यालय स्थित सागर कंप्यूटर संस्थान में बीते शनिवार की संध्या पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ जवाहर लाल नेहरू का 125 वां जयंती धूमधाम से मनाया गया. सर्वप्रथम संस्थान के सदस्यों व उपस्थित छात्रों द्वारा केक काटा गया. […]

कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया बाल दिवस फोटो 10 (केक काट कर खुशी मनाते संस्थान के छात्र व अन्य लोग)झाझा. मुख्यालय स्थित सागर कंप्यूटर संस्थान में बीते शनिवार की संध्या पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ जवाहर लाल नेहरू का 125 वां जयंती धूमधाम से मनाया गया. सर्वप्रथम संस्थान के सदस्यों व उपस्थित छात्रों द्वारा केक काटा गया. इसके उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री के बताये आदर्शों को अपनाने को लेकर चर्चा किया गया. मौके पर उपस्थित पूर्व प्राचार्य प्रो रामावतार सिंह ने अपने संबोधन में संस्थान द्वारा बाल दिवस के अवसर आयोजित किये गये ऐसे कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों पर अच्छा असर पड़ता है. छात्र अपने किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश के महापुरुषों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हैं. मौके पर अपने संबोधन में संस्थान के निदेशक संजय सिंह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्रों को उनके बताये आदर्शों को अपनाने के ओर प्रेरित किया. साथ ही बताया कि यह संस्थान प्रतिभावन छात्रों को कंप्यूटर के क्षेत्र में स्वाबलंबी बनाने को लेकर सतत प्रयत्नशील है. संस्थान के ओर से मेधावी छात्रों की समुचित विकास के लिए शैक्षणिक सहायता के साथ आर्थिक सहायता भी दिया जाता है. साथ ही बताया कि किसी भी विषय की पढाई के लिए बाहर जाने की आवश्कता नहीं है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों से कई रोचक प्रश्नोत्तर भी किया गया.मौके पर सागर कंप्यूटर के अन्य सहयोगी सहित काफी संक्या में गण-मान्य लोग छात्र छात्रा मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >