नम आंखें से दी मां को विदाईफोटो संख्या:12चित्र परिचय-मां काली की प्रतिमासूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार के पटेलपुर बड़ी दुर्गा स्थान से रविवार को मो काली की प्रतिमा विसर्जन के लिये शोभायात्रा निकाली गयी. दुर्गा व काली पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल की देखरेख में निकली प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. शोभायात्रा को मुख्य बाजार का भ्रमण कराने के उपरांत मां की प्रतिमा को पटेलपुर पुल घाट में किऊल नदी में प्रवाहित कर दिया गया. शोभायात्रा में डीजे की धुनों पर भक्ति गीतों पर थिरकते नाचते-गाते युवा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते माता का जयकारा लगाते रहे. इसके पूर्व महिलाओं ने माता को खोइछा देकर अश्रुपुरित विदाई दी.फाेरेंसिक टीम ने की जांचफोटो संख्या:11चित्र परिचय- चोरी मामले की जांच करती फाेरेंसिक टीमसूर्यगढ़ा. गुरुवार का रात स्थानीय बाजार स्थित आदित्य ज्वेलर्स में लगभग पांच लाख की भीषण चोरी मामले के दो दिन बाद भी मामले का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इधर रविवार को पटना से आई दो सदस्यों वाली फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की. रविवार की सुबह जानकारी मिली कि चोरों ने चोरी किये गये सामानों का बंटवारा कांग्रेस कार्यालय के समीप कैलाश प्रसाद अग्रवाल की फुलवारी में किया है. उक्त स्थल पर आभूषण का डब्बा के अलावे चांदी का हाथ पंजा, जमीन पर बिछा सफेद चादर, मफलर, अफसर च्वाइस कंपनी के शराब की पांच छोटी खाली बोतल, पानी की खाली बोतल, कुछ सिक्का आदि बरामद हुआ. फूलवारी के मालिक कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने जब इन सामानों को देखा तो इसकी सूचना आदित्य ज्वेलर्स के मालिक श्रवण वर्मा को दी. श्री वर्मा ने उक्त स्थल पर आकर इसकी सूचना अविलंब स्थानीय पुलिस को दी. बाद में मामले की छानबीन के लिये पटना से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एसएफएल टीम को बुलाया गया. टीम के सदस्य एसआइ रविंद्र नारायण मिश्रा व भगत जी द्वारा सभी पहलुओं की छानबीन की गयी.
नम आंखें से दी मां को विदाई
नम आंखें से दी मां को विदाईफोटो संख्या:12चित्र परिचय-मां काली की प्रतिमासूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार के पटेलपुर बड़ी दुर्गा स्थान से रविवार को मो काली की प्रतिमा विसर्जन के लिये शोभायात्रा निकाली गयी. दुर्गा व काली पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल की देखरेख में निकली प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं […]
