छठ घाट पर गंदगी का अंबार

छठ घाट पर गंदगी का अंबार फोटो : 6 छठ घाट पर फैली गंदगी.प्रतिनिधि, जमुई लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ को प्रारंभ होने में जहां तीन दिन मात्र शेष बचे हैं. इसके बावजूद भी शहर स्थित सभी छठ घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. प्रशासन द्वारा छठ घाटों की सफाई नहीं […]

छठ घाट पर गंदगी का अंबार फोटो : 6 छठ घाट पर फैली गंदगी.प्रतिनिधि, जमुई लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ को प्रारंभ होने में जहां तीन दिन मात्र शेष बचे हैं. इसके बावजूद भी शहर स्थित सभी छठ घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. प्रशासन द्वारा छठ घाटों की सफाई नहीं कराये जाने से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों की माने तो शहर स्थित हनुमान घाट, कल्याणपुर घाट, त्रिपुरारी सिंह घाट, नीमा घाट, खैरमा घाट, बिहारी घाट तक जाने वाले मार्ग में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है और घाटों की स्थिति बिल्कुल बदतर है. सबसे बदतर हालत तो हनुमान घाट,कल्याणपुर घाट व त्रिपुरारी सिंह घाट की है. पूरे घाट पर गंदगी का चारों ओर अंबार लगा हुआ है. जिसके कारण घाट के आसपास भी खड़ा होना मुश्किल हो गया है और घाट के समीप नदी के पानी में भी गंदगी जमी हुई है. लोगों ने जिला प्रशासन से छठ घाटों की सफाई की मांग की है. इस बाबत पूछे जाने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि 2-3 दिनों के भीतर जेसीबी और मजदूरों के माध्यम से शहर स्थित सभी छठ घाटों की साफ-सफाई करा दी जायेगी. खैरा प्रतिनिधि के अनुसार लोक आस्था के महापर्व को लेकर घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. हालांकि प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा करवायी जा रही है. साफ-सफाई समय से नहीं होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हर साल घाट की सफाई प्रशासन द्वारा समय पर नहीं कराये जाने से छठ व्रतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. घाटों की सफाई की जिम्मेवारी न तो प्रशासन या ना ही कोई जनप्रतिनिधि लेने को तैयार होते है. जिसके कारण कई बार तो हमलोगों को भी अपने स्तर से साफ-सफाई करनी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >