घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति बरबाद

घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति बरबाद चंद्रमंडीह. बीते संध्या घुटवे पंचायत के तिलैया निवासी सुखदेव यादव के घर में मोमबत्ती से आग लग जाने के कारण लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. दीपावली के अवसर पर छत पर मोमबत्ती जला कर रखा गया था. इसी दौरान मोमबत्ती खपरैल घर पर गिर […]

घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति बरबाद चंद्रमंडीह. बीते संध्या घुटवे पंचायत के तिलैया निवासी सुखदेव यादव के घर में मोमबत्ती से आग लग जाने के कारण लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. दीपावली के अवसर पर छत पर मोमबत्ती जला कर रखा गया था. इसी दौरान मोमबत्ती खपरैल घर पर गिर पड़ा, जिससे घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि अगलगी में एक लाख से अधिक की संपत्ति जल गयाी. आग बुझाने के दौरान सुखदेव यादव व सहदेव यादव घायल हो गया. घायल का इलाज कराया जा रहा है़ पीड़ित परिवार द्वारा इसकी लिखित जानकारी अंचलाधिकारी को देकर मुआवजे की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >