छोटी दीपावली मनाया गया सूर्यगढ़ा. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को छोटी दीपावली उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस मौके पर लोगों ने यम दीप जलाया. मान्यताओं के मुताबिक दीपावली के दिन धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होता है. इसलिए दीपावली के एक दिन पूर्व लोग यम दीप जलाकर यम महाराज से प्रार्थना करते हैं. राशि गबन को लेकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी सूर्यगढ़ा. अलीनगर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह व सलेमपुर पश्चिमी पैक्स के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा धान व गेंहू अधिप्राप्ति की राशि गबन का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सूर्यगढ़ा शाखा के प्रबंधक विवेकानंद राय के द्वारा उक्त पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसके मुताबिक वित्तीय वर्ष 2011 से 2014 तक में दोनों पैक्स अध्यक्षों के द्वारा कुल 9 लाख 11 हजार 41 रुपया धान व गेहूं अधि प्राप्ति के लिए बैंक से कर्ज लिया गया. जिसकी अब तक वापसी नहीं हो पायी. इस बाबत सलेमपुर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि उक्त राशि जमा करने के संबंध में शाखा प्रबंधक के द्वारा किसी प्रकार की सूचना उपलब्ध नहीं कराया गया है. भाकपा प्रत्याशी ने दिया साधुवादलखीसराय. सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के भाकपा उम्मीदवार तथा तीसरा स्थान प्राप्त प्रत्याशी प्रमोद शर्मा ने सूर्यगढ़ा विधानसभा के उन पैंसठ सौ दस मतदाताओं तथा अपने ग्रामीण जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है. जात-पांत और पैसा के विपरीत राजनीति के बीच एक गरीब आदमी के साथ भी ईमानदारी से इतने लोग खड़े रहे. अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सीपीआई माले तथा सीपी आईएम के कार्यकर्ताओं ने भी पूरी इमानदारी से अपना खाना खाकर अपने संसाधन के साथ भाकपा को मदद किया. उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा के एक बूथ छोड़कर सभी बूथों पर उनको कुछ न कुछ मत मिला. यह इनकी नैतिक जीत है. पार्टी की लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे.
छोटी दीपावली मनाया गया
छोटी दीपावली मनाया गया सूर्यगढ़ा. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को छोटी दीपावली उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस मौके पर लोगों ने यम दीप जलाया. मान्यताओं के मुताबिक दीपावली के दिन धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होता है. इसलिए दीपावली के एक दिन पूर्व लोग यम दीप जलाकर यम महाराज से प्रार्थना करते हैं. राशि गबन […]
