धन्वंतरि की जयंती मनी

धन्वंतरि की जयंती मनीमैदनीचौकी. प्रखंड के सलेमपुर पश्चिम पंचायत में डाॅ धीरेन्द्र मोहन मिश्र के आवास पर प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य धन्वंतरि की जयंती का आयोजन किया गया. डाॅ मिश्र ने कहा कि धन्वंतरि त्रयोदशी नाम उनके ही नाम पर पड़ा है. जिसे लोग धनतेरस कहने लगे.बाजार में पहल-पहल बढ़ीमेदनीचौकी. ज्योति पर्व दीपावली धूमधाम से मनाने के […]

धन्वंतरि की जयंती मनीमैदनीचौकी. प्रखंड के सलेमपुर पश्चिम पंचायत में डाॅ धीरेन्द्र मोहन मिश्र के आवास पर प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य धन्वंतरि की जयंती का आयोजन किया गया. डाॅ मिश्र ने कहा कि धन्वंतरि त्रयोदशी नाम उनके ही नाम पर पड़ा है. जिसे लोग धनतेरस कहने लगे.बाजार में पहल-पहल बढ़ीमेदनीचौकी. ज्योति पर्व दीपावली धूमधाम से मनाने के लिए जहां एक और लोग अपने घरों दुकानों में रंग-रोगन करने में व्यस्त दिखे. वहीं दूसरी और बजबजाती नालियों की सफाई की जा रही है. बाजारों में दीपावली की खरीदारी के लिए काफी चहल-पहल देखी गयी. मिट्टी के बने दीये, गणेश-लक्ष्मी आदि की मूर्तियां की दुकानों पर भीड़ देखी गयी. पटाखे, फूलझड़ी की दुकानों पर बच्चों की भीड़ देखी गयी. काली पूजा की तैयारी जाेरों पररामगढ़ चौक. प्रखंड के नंदनामा गांव में काली पूजा की तैयारी की जा रही है. दुकान, झूला व मिठाई की दुकान लगाये जा रहे हैं. वहीं मनोरंजन के लिये जागरण का कार्यक्रम भी किया गया है. काली पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि काली पूजा शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराने के लिये प्रशासन से अनुमति ले ली गयी है.13 दिनों से किशोर लापतामेदनीचौकी. मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा चांय टोला निवासी आजो महतो के 12 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बीते 29 अक्तूबर के दोपहर बाद दो बजे से लापता है. परिजनों ने इस संबंध में मेदनीचौकी थाना में सूचना दे रखी है. जिसके अनुसार बीते 29 अक्तूबर को दो बजे अपराह्न मुकेश कुमार काले पैंट शर्ट पहने मछली मारने को लेकर घर से निकला था. वह वापस नहीं आया. काफी खोजबीन की गयी किंतु कुछ पता नहीं चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >