लूट कांड की योजना बनाते पांच गिरफ्तार

जुमई /झाझा : जिले के झाझा थाना क्षेत्र के द्वारपहड़ी मोड़ के एक झोपड़ी से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लूट कांड की योजना बनाते असलहे के साथ पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करहरा बोड़वा मुख्य […]

जुमई /झाझा : जिले के झाझा थाना क्षेत्र के द्वारपहड़ी मोड़ के एक झोपड़ी से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लूट कांड की योजना बनाते असलहे के साथ पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करहरा बोड़वा मुख्य मार्ग के द्वारपहड़ी चौक के पास दर्जन भर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए है.

तभी झाझा पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय, एसआइ दूबे देवगुरू, नीरज ठाकुर, ललन राम,सैप एवं बीएमपी जवानों के साथ छापेमारी घेराबंदी किया. इसे लेकर पुलिस कर्मी अपना वाहन करहरा के समीप ही छोड़ कर अपराधी के एकत्रित स्थल तक पैदल ही गयी. इस दौरान पांच अपराधी को तीन देशी कट्टा,चार जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि पांच-छह भागने में सफल रहा है.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान करहरा के तस्सबुर अंसारी,धमना के अनिल शर्मा, द्वारपहड़ी के बाल्मिकी यादव, रंजीत यादव एवं तालो यादव के रूप में किया गया है.

जबकि अंधेरे का लाभ उठा कर गिरोह का सरगना योगी उर्फ योगेंद्र यादव, गम्हरिया के सुरेंद्र यादव, भेलविंदा के लालू यादव, धमना के विजय यादव एवं बेलहर थाना क्षेत्र के कुशहा निवासी रामदेव यादव आदि भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >