महागठबंधन की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक फोटो : 8(बैठक में भाग लेते कांग्रेस कार्यकर्ता)जमुई . विधानसभा चुनाव में जिले के जमुई,सिकंदरा व चकाई विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के उपलक्ष्य में स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर,आतिशबाजी कर व मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी को जीत दिलाने में गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी और तनमन्यता के साथ मेहनत किया है. इसके लिए गठबंधन के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक चौधरी को भी जाता है. जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी कुमारी ने कहा कि जिले के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी,जमुई से राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश व चकाई से राजद प्रत्याशी सावित्री देवी की जीत ने यह साबित कर दिया है कि महागठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट और काफी सशक्त हैं. इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी,कांग्रेस के प्रधान महासचिव निवास सिंह,राजेंद्र सिंह,दिवाकर सिंह,संजय कुमार,सुधीर सिंह,अरूण मिश्रा,झूना सिंह,दामोदर पासवान,बहादुर मांझी,रामाश्रय सिंह,पंकज सिंह,यदुनंदन मोदी,जवाहर मांझी,मृत्यंुजय पांडेय,सुरेंद्र गुप्ता समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.
महागठबंधन की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
महागठबंधन की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक फोटो : 8(बैठक में भाग लेते कांग्रेस कार्यकर्ता)जमुई . विधानसभा चुनाव में जिले के जमुई,सिकंदरा व चकाई विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के उपलक्ष्य में स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान […]
