लोजपा प्रत्याशी ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया

लोजपा प्रत्याशी ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया सिकंदरा . विधानसभा चुनाव में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से दूसरा स्थान हासिल करने वाले लोजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र बोस उर्फ सुभाष पासवान ने चुनाव में समर्थन देने के लिए सिकंदरा विधानसभा के मतदाताओं व समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया है. समर्थकों व मतदाताओं के प्रति […]

लोजपा प्रत्याशी ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया सिकंदरा . विधानसभा चुनाव में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से दूसरा स्थान हासिल करने वाले लोजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र बोस उर्फ सुभाष पासवान ने चुनाव में समर्थन देने के लिए सिकंदरा विधानसभा के मतदाताओं व समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया है. समर्थकों व मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए लोजपा प्रत्याशी सुभाष पासवान ने कहा कि विधानसभा के 51 हजार मतदाताओं ने मेरे पक्ष में मतदान किया था और इतनी बड़ी तादाद में समर्थन देने के लिए मैं सिकंदरा विधानसभा के मतदाताओं का हमेशा ऋणी रहूंगा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुझे अपना प्यार व समर्थन देते हुए मुझ पर भरोसा जताया था. मैं उनलोगों का भरोसा कभी टूटने नहीं दूंगा. मैं हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हुए सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र वासियों के सुख दुख में शामिल रहूंगा. लोजपा प्रत्याशी श्री पासवान ने चुनाव प्रचार के दौरान समर्पित भा से एकजूट होकर कार्य करने के लिए भाजपा,लोजपा,रालोसपा व हम के नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >