समय के साथ घरौंदा नर्मिाण के तरीकों में आया बदलाव

समय के साथ घरौंदा निर्माण के तरीकों में आया बदलाव फोटो: 08- 1100 व 700 की कीमत वाला फाइवर का घरौंदाफोटो 09 – बाजारों में सजा घरौंदा चित्र परिचयप्रतिनिधि, लखीसरायदीपावली में घरौंदा बनाने उसे सजाने व पूजने की पुरानी परंपरा है. बदलते जमाने के साथ घरौंदा बनाने के तौर-तरीके में भी अदलाव आया है. पहले […]

समय के साथ घरौंदा निर्माण के तरीकों में आया बदलाव फोटो: 08- 1100 व 700 की कीमत वाला फाइवर का घरौंदाफोटो 09 – बाजारों में सजा घरौंदा चित्र परिचयप्रतिनिधि, लखीसरायदीपावली में घरौंदा बनाने उसे सजाने व पूजने की पुरानी परंपरा है. बदलते जमाने के साथ घरौंदा बनाने के तौर-तरीके में भी अदलाव आया है. पहले घरों में महिलाएं व किशोरियां दीपावली के एक पखवारा पूर्व से घरों में ईंट, मिट्टी से घरौंदा बनाने की तैयारी शुरू कर देती थी. इसे आकर्षक तरीके से बनाकर रंगाई-पुताई कर सजाया जा था. दीपावली के दिन लड़कियां इस घरौंदे में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करती थी. महीनों तक बच्चे इस घरौंदा में खेलते थे, लेकिन समय के साथ घरौंदा निर्माण के तरीकों में भी बदलाव आया है. अब शायद ही किसी घर में मिट्टी का घरौंदा तैयार किया जाता है. अब इसकी जगह स्टील, चदरा, फाइबर या फिर प्लाइउड के घरौंदे ने ले लिया है. ये घरौंदा बाजारों में सहज उपलब्ध है. आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध यह घरौंदा ग्राहकों को खूब भा रहा था. घरौंदा निर्माण करने वाले कारीगर गोपाल शर्मा ने बताया कि स्टील चदरा से बना घरौंदा का निर्माण दीपावली के एक माह पूर्व से ही हो जाता है. बाजारों में स्टील चदरा का घरौंदा दो सौ से तीन सौ रुपये तक में बेचा जा रहा है. इसके अलावे फाइवर में भी आकर्षक घरौंदा बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है. स्टील कारोबारी मनोज कुमार के मुताबिक फाइवर का आकर्षक घरौंदा 700 से 1100 रुपये तक में उपलब्ध है. आकर्षक लुक की वजह से यह घरौंदा सहज ही ग्राहकों को पसंद आ रहा है. लेकिन महंगा होने की वजह से इसकी बिक्री सीमित ग्राहकों तक ही हो पाती है. बाजार में प्लायउड व थर्मोकाल का भी घरौंदा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है. जो एक सौ से दो सौ तक में उपलब्ध है. डिमांड के आधार पर भी बन रहा घरौंदाग्राहकों की डिमांड के आधार पर भी दुकानदार उन्हें मनपसंद डिजाइन में घरौंदा उपलब्ध करा रहे हैं. कारोबारी मनोज के मुताबिक अगर कोई ग्राहक विशेष डिजाइन के फैंसी घरौंदा की डिमांड करता है तो उन्हें दो तीन दिन समय लेकर यह उपलब्ध कराया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >