गिद्धौर में खुला एसबीआइ ग्राहक सेवा केन्द्र फोटो 12(ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन करते अतिथि)गिद्धौर . मुख्यालय स्थित एक निजी कॉम्पलेक्स में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन शाखा प्रबंधक महेश प्रसाद व एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के जिला समन्वयक मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया. मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अभय कुमार सिंंह, गिद्धौर सेंट्रल स्कूल के निदेशक अमर सिंह भी मौजूद थे. भारतीय स्टेट बैंक के इस ग्राहक सेवा केन्द्र के उद्घाटन के मौके पर एसबीआइ शाखा प्रबंधक महेश प्रसाद एवं एसबीआइ ग्राहक सेवा केन्द्र के जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते बताया कि पिछड़े ईलाके के ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों के मन में यह भावना होती है कि मेरा भी एक खाता भारतीय स्टेट बैंक में खुले. इसी उद्देश्य से ग्राहकों के लिए गिद्धौर बाजार में एसबीआइ ग्राहक सेवा केन्द्र खोला जा रहा है. उन्होंने कहा कि एसबीआइ के ग्राहक सेवा केन्द्र के जरिये यहां केसेवा केन्द्र से अपने खाता खोल प्रतिदिन बीस हजार रुपये तक की जमा, निकासी आदि कार्य कर पाएंगे.मौके पर ग्राहक सेवा केन्द्र प्रदाता अनिल कुमार, ग्रामीण बलराम निराला, पूर्व पैक्स अध्यक्ष गुरूदत प्रसाद, सुनील रावत के अलावे कई बैंक कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे.
गद्धिौर में खुला एसबीआइ ग्राहक सेवा केन्द्र
गिद्धौर में खुला एसबीआइ ग्राहक सेवा केन्द्र फोटो 12(ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन करते अतिथि)गिद्धौर . मुख्यालय स्थित एक निजी कॉम्पलेक्स में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन शाखा प्रबंधक महेश प्रसाद व एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के जिला समन्वयक मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया. मौके […]
