अज्ञात चोरों ने दुर्गा मंदिर से चुराये 11 हजार रुपयेप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ामाणिकपुर ओपी क्षेत्र के छोटी दुर्गा मंदिर नया टोला, चकसिव गंज मंदिर में रखे दान पेटी से अज्ञात चोरों ने 11 हजार रुपये की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर निर्माण के लिए दान की गयी राशि को मंदिर निर्माण कमेटी के द्वारा गिनती कर दान पेटी में रख दिया गया और ग्रील में ताला लगा दिया गया. शनिवार की रात चोरों ने ग्रील व दान पेटी का ताला तोड़ कर राशि की चोरी कर ली. रविवार की सुबह ग्रील का ताला टूटा पाये जाने पर कमेटी के सदस्यों द्वारा दान पेटी का निरीक्षण किया गया तब उसका भी ताला टूटा पाया गया और रुपये गायब पाये गये. इस संबंध में माणिकपुर ओपी थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप ने चोरी की घटना की सूचना से अनभिज्ञता जतायी.
अज्ञात चोरों ने दुर्गा मंदिर से चुराये 11 हजार रुपये
अज्ञात चोरों ने दुर्गा मंदिर से चुराये 11 हजार रुपयेप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ामाणिकपुर ओपी क्षेत्र के छोटी दुर्गा मंदिर नया टोला, चकसिव गंज मंदिर में रखे दान पेटी से अज्ञात चोरों ने 11 हजार रुपये की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर निर्माण के लिए दान की गयी राशि को मंदिर […]
