जर्जर सड़क से होती है लोगों की परेशानी फोटो : 8( भछियार मुहल्ला की जर्जर सड़क)जमुई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 भछियार मुहल्ला की सड़क जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों की माने तो सड़क की हालत बिल्कुल जर्जर हो गयी है और सड़क की ढ़लाई में लगाया गया कंक्रीट निकल कर बाहर आ गया है. जिससे सड़क में कई जगह पर छोटे-छोटे गड्ढे बन गये है और इन गड्ढों में दोपहिया वाहन से चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. विदित हो कि लगभग 10 वर्ष पूर्व लाखों की लागत से इस सड़क का निर्माण हुआ था और तब से लेकर आज तक इस सड़क की मरम्मत भी नहीं हुई है.जिसके कारण लोगों को दोपहिया वाहन या चारपहिया वाहन से अथवा पैदल चलने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत के अभाव में इतनी जर्जर हालत हो गयी है, जो काफी चिंता जनक है. इस ओर से होकर गरसंडा, दाबिल, कोल्हुआ होते हुए गिद्धौर जाने वाले दर्जनों वाहनों का आना जाना लगा रहता है. कई बार को सड़क में बने गड्ढे में दोपहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है. अगर शीघ्र ही इस सड़क को मरम्मत नहीं कराया गया तो हमलोग आंदोलन को बाध्य हो जायेंगे.
जर्जर सड़क से होती है लोगों की परेशानी
जर्जर सड़क से होती है लोगों की परेशानी फोटो : 8( भछियार मुहल्ला की जर्जर सड़क)जमुई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 भछियार मुहल्ला की सड़क जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों की माने तो सड़क की हालत बिल्कुल जर्जर हो गयी है और सड़क की ढ़लाई […]
