वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या

वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या सिकंदरा. थाना क्षेत्र के कुरहाडीह गांव में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने घर में अकेली सोयी एक 70 वर्षीय महिला की तेज धार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी़ जानकारी के मुताबिक कुरहाडीह गांव के स्व लूटन महतो की पत्नी वसंती देवी 70 वर्ष अपने घर में […]

वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या सिकंदरा. थाना क्षेत्र के कुरहाडीह गांव में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने घर में अकेली सोयी एक 70 वर्षीय महिला की तेज धार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी़ जानकारी के मुताबिक कुरहाडीह गांव के स्व लूटन महतो की पत्नी वसंती देवी 70 वर्ष अपने घर में अकेले सोयी हुई थी़ इसी दौरान अपराधियों ने वसंती देवी की गला रेतकर हत्या कर दी़ रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिकंदरा पुलिस को दी़ घटना की जानकारी प्राप्त होते ही आरक्षी निरीक्षक कृष्ण कुमार व थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया़ बताते चलें कि मृतक वसंती देवी एक सप्ताह पूर्व हुए व्यवसायी मदन मिस्त्री हत्याकांड के नामजद अभियुक्त अवधेश महतो की रिश्तेदार थी और अपने घर में अकेले रहती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >