-सिलीगुड़ी से पटना जा रही हमसफर बस से बरामद बहादुरगंज गुप्त सूचना पर बिहार एस टी एफ की विशेष टीम एवम बहादुरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से एन एच 327 ई पर छापेमारी में 50.54 ग्राम हीरोइन बरामद किया है. पुलिस ने घटना में संलिप्त गेंग के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. घटना बुधवार की देर रात हाइवे पर महादेव राजस्थानी ढाबा के पास की है. जप्त अवैध माल की अनुमानित कीमत तीन लाख आंकी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के साथ ही एसटीएफ एवम पुलिस की संयुक्त टीम ने ढाबे के समीप सिलीगुड़ी से पटना जा रही हमसफर बस को सड़क किनारे रोका एवम छापेमारी किया गया. मामले में संलिप्त युवक वैशाली जिले के तिसियौता थाना के डमैच गांव निवासी राजा बाबू पिता विजय सिंह एवम सोनू कुमार पिता मनोज गिरी के पीठ में लगे बैग की तलाशी लेनी शुरू कर दी. पुलिस ने अवैध समान के साथ रंगे हाथ ही संलिप्त दोनों साथी को माल सहित धर दबोचा एवम गिरफ्तार कर पुलिस थाने पर लेते आयी. मामले के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि गेंग के सदस्य बरामद माल को सिलीगुड़ी से पटना की तरफ लेकर चले थे. इस बीच सूचना के साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत बहादुरगंज – ठाकुरगंज हाइवे पर सड़क किनारे हमसफर बस में छापेमारी को अंजाम दिया एवम अवैध समान के साथ ही संलिप्त गिरोह के दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. प्रकरण में बहादुरगंज पुलिस ने थाना कांड संख्या 349/ 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार दोनों युवक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. बतातें चलें कि प्रशासनिक शख्ती के बाबजूद हाइवे 327 ई पर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे ठाकुरगंज – बहादुरगंज – अररिया पथ को तस्कर गिरोह अपने लिए सेफ लाइन समझ बैठे हैं. आये दिन ही जारी पुलिसिया कार्रवाई व माल जप्ती किसी से छुपी नहीं है. बाबजूद तस्कर गेंग इस रूट पर नशा-मादक व शराब जैसे प्रतिबंधित सामानों की तस्करी को अंजाम देने से पीछे नहीं हैं.
छापेमारी में 50.54 ग्राम हीरोइन बरामद, दो गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर बिहार एस टी एफ की विशेष टीम एवम बहादुरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से एन एच 327 ई पर छापेमारी में 50.54 ग्राम हीरोइन बरामद किया है
