बारिश के अभाव में सूख रही सब्जियां

कजरा. मॉनसून के आहट के बावजूद बारिश के अभाव में जहां रोहण नक्षत्र बीत जाने के बावजूद भी खेत में धान के बिचड़े नहीं गिराये जा सके हैं वहीं सब्जियां भिंडी, नेनुआ, करैला व कद्दू आदि गरमी के कारण असामयिक तेजी से कड़े व पक रहे हैं. प्रखंड के महमदपुर ग्राम निवासी सब्जी की खेती […]

कजरा. मॉनसून के आहट के बावजूद बारिश के अभाव में जहां रोहण नक्षत्र बीत जाने के बावजूद भी खेत में धान के बिचड़े नहीं गिराये जा सके हैं वहीं सब्जियां भिंडी, नेनुआ, करैला व कद्दू आदि गरमी के कारण असामयिक तेजी से कड़े व पक रहे हैं. प्रखंड के महमदपुर ग्राम निवासी सब्जी की खेती करने वाले किसान मनेजर महतो, गोविंद महतो, रामवचन महतो, कारू महतो आदि ने बताया कि सब्जियों के पौधे व लता पल्लवित होकर उसमें नरम व मुलायम फल लगते हैं. उन्होंने बताया कि बारिश के अभाव में कड़े व सूख रही सब्जियों को कम कीमत में बेचने की मजबूरी हो रही है जिससे सब्जियों की लागत मूल्य व किये गये परिश्रम के हिसाब से आमदनी होने के बजाय घाटा हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >