पंसस की आज होने वाली बैठक स्थगित

सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. विभिन्न क्रियान्वित योजना की समीक्षा को लेकर बीडीओ द्वारा 19 जून को आहूत की गयी पंचायत समिति सदस्यों की बैठक विधान परिषद के लिए होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के कारण निरस्त कर दी गयी है. इसकी सूचना बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने दी. यूको बैंक […]

सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. विभिन्न क्रियान्वित योजना की समीक्षा को लेकर बीडीओ द्वारा 19 जून को आहूत की गयी पंचायत समिति सदस्यों की बैठक विधान परिषद के लिए होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के कारण निरस्त कर दी गयी है. इसकी सूचना बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने दी. यूको बैंक सलेमपुर में एक सप्ताह से लिंक फेल मेदनीचौकी. सलेमपुर पश्चिम पंचायत स्थित यूको बैंक शाखा सलेमपुर में 12 जून से ही स्थायी रूप से लगातार लिंक फेल है. इस कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यूको बैंक शाखा सलेमपुर बैंक प्रबंधक उपेंद्र सिंह के अनुसार जल्द ही बैंक में लिंक के लिए सेट की व्यवस्था की जा रही है. जमीन विवाद में मारपीट, दंपति जख्मी फोटो संख्या 01चित्र परिचय- घायल दंपति मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्र टोला गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में टूना महतो व उसकी पत्नी अर्चना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा पीएचसी में भरती कराया गया. वहां से अर्चना देवी को बेहतर इलाज के लिए लखीसराय रेफर किया गया. इस संबंध में पीडि़त महिला ने बताया कि उनके जेठ वाल्मीकि महतो, देवर रंजीत महतो व नेपन महतो ने उनके हिस्से की जमीन को जबरन कब्जा कर रखा है. उचित हक मांगने पर तीनों मिल कर हम दोनों से मारपीट करते हैं. प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मेदनीचौकी थाना में आवेदन दिया जा चुका है. पीडि़त व्यक्ति टूना महतो ने बताया कि 6 अगस्त 2014 को ग्राम कचहरी ताजपुर की सरपंच मालती देवी द्वारा दिये गये फैसले को वे लोग नहीं मानते. इसके विरुद्ध आचरण करते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >