मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित

रामगढ़ चौक. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समीप वित्त पोषण कार्यक्रम के तहत बीडीओ सतीश कुमार की अध्यक्षता में किसान भवन में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा परसावां गांव के 36 ऋण खाता पासबुक का वितरण किया गया. मौके पर रत्नेश कुमार, शशि कुमार, ग्रामीण […]

रामगढ़ चौक. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समीप वित्त पोषण कार्यक्रम के तहत बीडीओ सतीश कुमार की अध्यक्षता में किसान भवन में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा परसावां गांव के 36 ऋण खाता पासबुक का वितरण किया गया. मौके पर रत्नेश कुमार, शशि कुमार, ग्रामीण बैंक प्रबंधक बीके सिन्हा, बीके दास, शिवशंकर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. सरकारी नीतियों का किया विरोध सूर्यगढ़ा. समान काम के लिये समान वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के बीआरसी अलीनगर में आयोजित गैर आवासीय प्रेरणा प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा अपनी बांह पर काली पट्टी लगा कर सरकार की नीतियों का विरोध किया गया. शिक्षकों ने 31 मार्च को होनेवाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कही. राज्य परिषद प्रतिनिधि संदेश पटेल ने बताया कि एक सूत्री मांगों को लेकर 31 मार्च से शिक्षकों द्वारा आमरण अनशन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >