मेदनी चौकी. मेदनी चौकी थाना पुलिस ने दहेज हत्या मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के किरनपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता रूबी देवी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी. इसको लेकर मृतका के पिता बासुदेवपुर मुंगेर निवासी टुनटुन शर्मा ने मेदनी चौकी थाना में मृतका के पति ललन शर्मा, उसके पिता, मां व भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसी के आधार पर सोमवार को ललन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है.
दहेज हत्या के मामले में मृतका का पति गिरफ्तार
मेदनी चौकी. मेदनी चौकी थाना पुलिस ने दहेज हत्या मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के किरनपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता रूबी देवी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई […]
