शिविर में 277 लोगों की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में लायंस क्लब लखीसराय के तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

लखीसराय. प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में लायंस क्लब लखीसराय के तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें मरीजों को मुफ्त परामर्श क्लब के डॉ कुमार अमित के द्वारा दिया गया. शिविर में 245 उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों की निशुल्क जांच भी की गयी. वहीं क्लब के सदस्य प्रेमचंद कुमार के सहयोग से नि:शुल्क दवा का का वितरण जरूरतमंदों के बीच भी किया गया. जानकारी देते क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार स्नेही ने बताया कि क्लब के द्वारा नि:शुल्क आंखों की जांच शिविर भी लगाया जाता है. इसमें कोलकाता से आये हुए नेत्र विशेषज्ञ के द्वारा करीब 32 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र जांच की गयी. क्लब के द्वारा केवल तीन सौ रुपये में आंखों के जांच के साथ-साथ फ्रेम और पावर का शीशा भी उपलब्ध कराया जाता है. रविवार के इस शिविर में उनके अलावा सचिव संजीव कुमार, मनोरंजन कुमार, रंजन स्नेही, प्रेमचंद कुमार के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >