51 फीट लंबे कांवर के साथ शिवभक्त. | Prabhat Khabar Network

सूर्यगढ़ा में 51 फीट लंबे कांवर के साथ निकली 250 शिवभक्तों की यात्रा, बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा रास्ता

51 फीट लंबे विशाल कांवर के साथ 250 शिवभक्तों का जत्था अशोक धाम के लिए रवाना हुआ. भक्ति गीतों और बोल बम के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय हो गया.

फोटो कैप्शन: 51 फीट लंबे कांवर के साथ शिवभक्त प्रतिनिधि,सूर्यगढ़ा. पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महिसोनी गांव से सोमवार की देर शाम 250 शिवभक्तों का जत्था 51 फीट लंबे विशाल कांवर के साथ अशोक धाम के लिए रवाना हुआ. डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन और शिवभक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. यात्रा में महिला-पुरुषों के साथ बुजुर्ग, युवा और बच्चे भी शामिल रहे.

51 फीट लंबे कांवर ने खींचा लोगों का ध्यान

कांवर यात्रा में 51 फीट लंबा विशाल कांवर आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा. सड़क किनारे बसे गांवों में कांवर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही. सैकड़ों शिवभक्तों द्वारा एक साथ कांवर को कंधा देकर आगे बढ़ने का दृश्य राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए खास आकर्षण बना रहा. पूरी यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ के जयघोष और भक्ति गीतों से मार्ग शिवमय बना रहा.

मंदिर परिसर में हुआ रात्रि विश्राम

करीब रात 8:30 बजे कांवर यात्रा सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित शिव-दुर्गा-महावीर मंदिर परिसर पहुंची. यहां कांवरियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी. मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे शिवभक्त गौरीशंकर नदी घाट के लिए रवाना हुए. घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा और इसके बाद पैदल यात्रा करते हुए अशोक धाम के लिए रवाना हुए. अशोक धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाना है.

गांव के सहयोग से तैयार हुआ विशाल कांवर

कांवरिया रमेश कुमार ने बताया कि पूरे गांव के लोगों के सहयोग और चंदे से विशाल कांवर का निर्माण कराया गया है. इस वर्ष पहली बार 51 फीट लंबे कांवर के साथ यात्रा निकाली गयी है. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष कांवर की लंबाई बढ़ाकर 108 फीट करने का लक्ष्य रखा गया है.

अगले साल एक हजार से अधिक शिवभक्तों को जोड़ने की तैयारी

रमेश कुमार ने बताया कि अगले वर्ष यात्रा को और भव्य बनाने की योजना है. इसमें एक हजार से अधिक शिवभक्तों को शामिल कर सामूहिक रूप से अशोक धाम पहुंचकर भगवान शिव को जलार्पण करने का लक्ष्य रखा गया है. इस वर्ष की यात्रा में भी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना. विशाल कांवर के साथ निकली यात्रा ने रास्ते में आस्था और उत्साह का अलग ही माहौल बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >