खावा चंद्रटोला से 20 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

खावा चंद्रटोला से 20 लीटर देसी शराब बरामद

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को खावा से शराब शराब बरामद किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि खावा चंद्रटोला से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. पुलिस का भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गया. पुलिस बरामद शराब को मेदनीचौकी थाना लाया.

15 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ चौक. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसमा ग्राम से गुप्त सूचना के आधार पर 15 लीटर देसी शराब के साथ एएसआइ नागेंद्र कुमार सिंह ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उपरोक्त जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि सिसमा गांव निवासी स्व बानो साव के पुत्र नंदलाल साव उर्फ नंदे साव को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया एवं शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >