विद्युत विभाग कार्यालय पर मानव बल ने किया हंगामा

लखीसराय : विद्युत विभाग कार्यालय में पुराना मानव बल ने विद्युत कार्यपालक अभियंता मो़ कैसर परवेज के खिलाफ जमकर हंगामा किया. पुराने मानव बल कारू सिंह, झिंटू कुमार, राजीव कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य पुराने मानव बल का आरोप था कि कार्यपालक अभियंता, प्रधान लिपिक समेत तीन विद्युत कर्मी एक एवं डेढ़ लाख रुपये लेकर […]

लखीसराय : विद्युत विभाग कार्यालय में पुराना मानव बल ने विद्युत कार्यपालक अभियंता मो़ कैसर परवेज के खिलाफ जमकर हंगामा किया. पुराने मानव बल कारू सिंह, झिंटू कुमार, राजीव कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य पुराने मानव बल का आरोप था कि कार्यपालक अभियंता, प्रधान लिपिक समेत तीन विद्युत कर्मी एक एवं डेढ़ लाख रुपये लेकर नये मानव बल की बहाली कर लिया एवं पुराने मानव बल को हटा दिया गया. पुराने मानव बल का कहना है कि विभागीय आदेश एवं डीएम, एसडीओ के आदेश के बाद भी पुराना मानव बल हटाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि उन्हें नौ दिसंबर को कार्यालय में कार्यपालक अभियंता द्वारा पुराना मानव बल को बुलाया गया, लेकिन पूर्व से कार्यपालक अभियंता पुलिस को बुलाकर अपने चेंबर में बंद हो गये. पुराने मानव बल का कहना है कि वे लोग वर्षों से काम करते आये हैं, बावजूद उनलोगों को हटाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >