अल्ट्रासोनोग्राफी निगरानी टीम की गयी गठित: डीएम

लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर आईसीडीएस डीपीओ कुमारी अनुपमा की देखरेख में जिलेभर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल लिंगानुपात में सुधार लाने बेटियों की उत्तरजीविता एवं उनके संरक्षण को सुनिश्चित करने तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किये जाने को लेकर अनुमंडलाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में […]

लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर आईसीडीएस डीपीओ कुमारी अनुपमा की देखरेख में जिलेभर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल लिंगानुपात में सुधार लाने बेटियों की उत्तरजीविता एवं उनके संरक्षण को सुनिश्चित करने तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किये जाने को लेकर अनुमंडलाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अल्ट्रासोनोग्राफी निगरानी टीम का गठित किया गया है. इस टीम में इनके अलावा एसडीपीओ रंजन कुमार, सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, महिला थानाध्यक्ष, परियोजना प्रबंधक महिला हेल्पलाइन को भी इन कार्यों में सहयोग के लिए शामिल किया गया है.

आईसीडीएस डीपीओ कुमारी अनुपमा के अनुसार नवगठित निगरानी टीम की ओर से बालक-बालिका लिंगानुपात की दिशा में जिलेभर में विशेष स्टिंग ऑपरेशन चलाकर अल्ट्रासोनोग्राफी केंद्रों की निगरानी की जायेगी. उन्होंने कहा लिंग परीक्षण एवं कन्या भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है, अपराधों को रोकने के लिए समाज कल्याण विभाग कटिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >