विभाग की लापरवाही: करेंट से एक की मौत

सोनो : चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन पंचायत अंतर्गत मोहनाडीह गांव में सोमवार की सुबह 9 बजे आम के एक पेड़ पर लटके 11 हजार केवीए क्षमता के विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. मृतक 45 वर्षीय रफीक मियां पिता स्व कुलक मियां मोहनाडीह का निवासी था. वह […]

सोनो : चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन पंचायत अंतर्गत मोहनाडीह गांव में सोमवार की सुबह 9 बजे आम के एक पेड़ पर लटके 11 हजार केवीए क्षमता के विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. मृतक 45 वर्षीय रफीक मियां पिता स्व कुलक मियां मोहनाडीह का निवासी था. वह सुबह 9 बजे के लगभग घर से दक्षिण एक खेत के बाद स्थित आम के पेड़ से सूखी लकड़ी काटने हेतु पेड़ पर चढ़ा था.

पेड़ पर चढ़ते ही वह पेड़ पर लटके विद्युत तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी. घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गयी और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. सूचना पाकर एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची चरकापत्थर पुलिस ने विद्युत प्रवाह बंद करवाकर बड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया.
मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. दरअसल बोथा से मोहानाडीह होते हुए बाघाकोल तक जाने वाले 11 हजार केवीए वाले हाईटेंशन विद्युत तार को सपोर्ट के लिए जो खम्भे गाड़े गए वह अधिक दूरी पर गाड़ा गया जिस कारण बिजली तार नीचे ज्यादा झुक जा रहा था. इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मियों ने तार के ढीले वाले जगह पर बांस गाड़कर इससे ही तार को बांध दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >