जिलाधिकारी ने की जल जीवन हरियाली कार्यक्रम की समीक्षा

लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिले में जारी जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की. इस दौरान जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त सहित संबंधित तमाम विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार के तत्वावधान में संचालित जल जीवन एवं हरियाली […]

लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिले में जारी जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की. इस दौरान जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त सहित संबंधित तमाम विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार के तत्वावधान में संचालित जल जीवन एवं हरियाली कार्यक्रम के तहत चलने वाली तमाम कार्य योजना को तेजी से निबटाये जाने पर बल दिया.

जिलाधिकारी ने इस संबंध में उप विकास आयुक्त को एक विशेष अद्यतन समेकित प्रतिवेदन तैयार करने को भी कहा. उन्होंने कहा जिलेभर में सभी जल संचय स्रोतों का सूची तैयार कर उसमें चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन की विशेष विवरण उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है.
जिलाधिकारी ने कहा इस कार्यक्रम के तहत जिले में सभी पोखर, नहर, कुआं, चेक डैम हार्वेस्टर, चापाकल एवं घर-घर जल संचय किये जाने को लेकर जिलास्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने जनसामान्य से भी पर्यावरण की हिफाजत के लिए घर-घर सोख्ता का निर्माण करवाने की गुजारिश की तो दूसरी ओर बैठक में मौजूद सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को खासकर सरकारी पोखर तालाब को अवलंब अतिक्रमण मुक्त करवाने की बातें कही.
विदित हो कि राज्य में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ बीते 26 अक्तूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राजधानी पटना से रिमोट दबाकर किया गया था. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त विनय कुमार मंडल, अनुमंडलाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह, डीसीएलआर नीरज कुमार, सिविल सर्जन डॉ सुरेश शरण सहित सभी सीओ संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >