विज्ञान विषय के प्रति जागरूकता हेतु दक्षता परीक्षा आयोजित, 134 छात्र हुए शामिल

विज्ञान दक्षता परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने अपनी विज्ञान विषय की पाठ्य-पुस्तक पर आधारित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दी.

बड़हिया. प्रखंड के मध्य विद्यालय प्रतापपुर में मंगलवार को प्रतिभा चयन एकता मंच बड़हिया एवं प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं में विज्ञान विषय के प्रति जागरूकता के लिए कक्षा छह, सात एवं आठ के छात्र-छात्राओं की विज्ञान दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें मध्य विद्यालय प्रतापपुर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहाड़पुर के कुल 134 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुभूति प्रिया एवं मंच के सचिव पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित विज्ञान दक्षता परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने अपनी विज्ञान विषय की पाठ्य-पुस्तक पर आधारित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दी. इस संबंध में मंच के सचिव पीयूष कुमार झा ने कहा कि मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर का वार्षिकोत्सव प्रस्तावित है, उसकी उत्साहपूर्वक तैयारी के निमित्त विद्यालय सहित आसपास के विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. विज्ञान दक्षता परीक्षा में कक्षा छह में 43, कक्षा सात में 46 तथा कक्षा आठ में 45 छात्रों ने वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर दिये. क्विज में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को वार्षिकोत्सव समारोह में सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >