ट्रक में भरे छह सौ कार्टून शराब बरामद

लखीसराय : बड़हिया थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक में भरे छह सौ कार्टून शराब को जब्त किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़हिया की ओर से एक बड़े ट्रक में भरे शराब की बड़ी खेप आ रही है, जिसे पचमहला […]

लखीसराय : बड़हिया थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक में भरे छह सौ कार्टून शराब को जब्त किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़हिया की ओर से एक बड़े ट्रक में भरे शराब की बड़ी खेप आ रही है, जिसे पचमहला से पीछा करते हुए बड़हिया थाना के पास रोकवाकर चालक से कागजातों की जांच की मांग की. वहीं चालक कागजात निकालने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

इस दौरान बड़हिया थाना के सामने खड़े ट्रक एनएच पर रहने के कारण कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गयी. इस संबंध में एसपी सुशील कुमार को सूचना मिलने पर एसपी बड़हिया थाना पहुंचकर स्वयं कागजातों की जांच की तथा एसपी की देख-रेख में ट्रक को खोला गया. इस दौरान ट्रक से 180 एमएल के छह सौ कार्टून शराब की बड़ी खेप उतारी गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि कागजातों की जांच करते वाहन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >