सिविल सर्जन ने किया हलसी पीएचसी का निरीक्षण

हलसी : सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने गुरुवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पीएचसी में प्रसव कक्ष एवं ऑपरेशन थियेटर को सुदृढ़ करने की बात कही. वहीं उन्होंने संस्थागत प्रसव में वृद्धि लाने सहित आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी को ज्यादा […]

हलसी : सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने गुरुवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पीएचसी में प्रसव कक्ष एवं ऑपरेशन थियेटर को सुदृढ़ करने की बात कही. वहीं उन्होंने संस्थागत प्रसव में वृद्धि लाने सहित आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने की बात कही. वहीं ओपीडी एवं जेपीडी में अधिक से अधिक रोगियों के इलाज का भी निर्देश दिया.

भ्रमण के दौरान सीएस ने पाया कि अस्पताल में पीएम एसएमए कार्यक्रम के तहत द्वितीय एवं तृतीय तैमास के गर्भवती महिला का इलाज किया जा रहा था. जिसके अंतर्गत भ्रमण के दौरान कुल 69 महिलाओं का इलाज किया जा चुका था. इसके अलावा सीएस ने टीम में शामिल एसीएमओ डॉ नलिनीकांत, डीपीएम मो खालिद हुसैन सहित डीपीओ व डीपीसी के साथ प्रसव कक्ष एवं ओटी की गहन जांच की.
संकीर्ण प्रसव कक्ष को बृहत करने की आवश्यकता जतायी, वहीं प्रसव कक्ष में अनावश्यक रूप से रखे सामग्रियों को हटाने का निर्देश दिया. वहीं पूछताछ के दौरान नर्स को स्कील डेवलपमेंट कराने हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता जतायी. निरीक्षण के दौरान सीएस ने अस्पताल की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही. मौके पर डॉ अश्वनी कुमार, डॉ वृजमोहन, डॉ अशउदर रहमान, बीएचएम, बीसीएम, लेखापाल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >