ईएमयू ट्रेन में आयी खराबी, ट्रेन रोककर उतारे गये यात्री

चानन : तकनीकी खराबी के कारण पटना-जसीडीह इएमयू पैसेंजर ट्रेन को भलूई हॉल्ट पर रोककर सभी यात्रियों को ट्रेन से उतरवा कर गाड़ी को एमटी कोच बना कर झाझा के लिए रवाना किया गया. पटना से आ रही 63208 डाउन के चालक को मनकट्ठा स्टेशन पर गड़बड़ी का एहसास हुआ, लेकिन अपनी सोच समझ से […]

चानन : तकनीकी खराबी के कारण पटना-जसीडीह इएमयू पैसेंजर ट्रेन को भलूई हॉल्ट पर रोककर सभी यात्रियों को ट्रेन से उतरवा कर गाड़ी को एमटी कोच बना कर झाझा के लिए रवाना किया गया. पटना से आ रही 63208 डाउन के चालक को मनकट्ठा स्टेशन पर गड़बड़ी का एहसास हुआ, लेकिन अपनी सोच समझ से किसी तरह भलूई हॉल्ट तक ट्रेन को लाया गया और सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया. वहां से एमटी कोच बना कर झाझा के लिए रवाना किया गया.

मननपुर स्टेशन प्रबंधक रजनीश कुमार ने बताया कि चालक के द्वारा मननपुर में भी ट्रेन को रोक कर ठीक किया गया, लेकिन ठीक नही हुआ. मननपुर में 4 बजे ट्रेन पहुंची थी और 4 बजकर 22 मिनट पर खुलवा दिया गया. जबकि भलूई हॉल्ट से 4 बजकर 43 मिनट पर खुलवा दिया. सिर्फ किऊल-झाझा इएमयू पैसेंजर ट्रेन लगभग 20 मिनट तक भलूई में रुकी बाकी कोई भी ट्रेन अवरुद्ध नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >