नशा खुरानी का शिकार युवक अस्पताल में भर्ती

जमुई मोड़ पर अचेतावस्था में पड़ा था युवक, नहीं हो सकी पहचान लखीसराय : नशाखुरानी का शिकार एक युवक को कवैया पुलिस ने जमुई मोड़ से उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. मिली जानकारी के अनुसार युवक जमुई मोड़ पर अचेतावस्था में पड़ा था. जिसे देख जमुई मोड़ पर ड्यूटि कर […]

जमुई मोड़ पर अचेतावस्था में पड़ा था युवक, नहीं हो सकी पहचान

लखीसराय : नशाखुरानी का शिकार एक युवक को कवैया पुलिस ने जमुई मोड़ से उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. मिली जानकारी के अनुसार युवक जमुई मोड़ पर अचेतावस्था में पड़ा था. जिसे देख जमुई मोड़ पर ड्यूटि कर रहे होमगार्ड के जवानों ने इसकी सूचना कवैया थाना को दी. जिस पर कवैया थाना पुलिस ने युवक को वहां से उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां वे देर शाम तक बेहोशी की अवस्था में ही पड़ा रहा. जिस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >