लखीसराय : बुधवार की देर शाम मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया. इस दौरान तेज आंधी व बारिश से रामगढ़ चौक-शेखपुरा मुख्य मार्ग के सिसमा गांव के पास एक विशाल पेड़ के गिर जाने के दौरान हदस से एक महिला की मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार सिसमा गांव निवासी दिनेश यादव की 45 वर्षीया पत्नी सुमंत्री देवी सड़क पर गुजर रहीं थी. इसी दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होने से एक पेड़ बीच सड़क पर आ गिरा. पेड़ गिरने की धमक से सुमंत्री देवी सड़क पर गिर पड़ी जिससे हृदय गति रूक जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. इधर, इस संबंध में जिला अपदा पदाधिकारी मंजु प्रसाद ने पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पेड़ के नीचे दबने से मौत होने पर मुआवजा दिये जाने का प्रावधान है. वैसे मामले में पुलिस केस दर्ज होने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
तेज आंधी में गिरा पेड़ महिला की गयी जान
लखीसराय : बुधवार की देर शाम मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया. इस दौरान तेज आंधी व बारिश से रामगढ़ चौक-शेखपुरा मुख्य मार्ग के सिसमा गांव के पास एक विशाल पेड़ के गिर जाने के दौरान हदस से एक महिला की मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार सिसमा गांव निवासी दिनेश यादव की 45 वर्षीया […]
