प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम का समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में लाइव

लखीसराय : मोतिहारी (चंपारण) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम का समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में लाइव टेलिकास्ट किया गया. जिसमें उप विकास आयुक्त विनय कुमार मंडल के साथ साथ जिले भर के स्वच्छताग्रहियों ने भाग लिया. प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छताग्रहियों को सत्याग्रही का दर्जा देकर एक सप्ताह के अंदर शौचालय निर्माण में […]

लखीसराय : मोतिहारी (चंपारण) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम का समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में लाइव टेलिकास्ट किया गया. जिसमें उप विकास आयुक्त विनय कुमार मंडल के साथ साथ जिले भर के स्वच्छताग्रहियों ने भाग लिया. प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छताग्रहियों को सत्याग्रही का दर्जा देकर एक सप्ताह के अंदर शौचालय निर्माण में अभूतपूर्व सफलता पर प्रशंसा किये जाने से प्रसारण देख रहे स्वच्छताग्रही अभिभूत हो उठे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह एक सप्ताह के अभियान में बिहार ने अपनी क्षमता दिखा दी है. आठ लाख पचास हजार से अधिक शौचालय निर्माण कर डाला इससे मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि बापू के 150 वीं जयंती के पूर्व स्वच्छ भारत का मेरा सपना हर हाल में पूर्ण होगा. इस उद्बोधन के साथ ही मंत्रणा कक्ष तालियों से गूंज उठा. स्थानीय स्वच्छाग्रही गौरवान्वित दिख रहे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समाजवादी चिंतक लोहिया ने 50 के दशक में ही कहा था कि बिहार की महिलाओं के लिये शौचालय बना दिया जाये तो नेहरू जी का विरोध करना छोड़ देंगे. आजादी के बाद स्वच्छता पर ठीक से अमल नहीं होने से स्थिति बिगड़ी है. सात निश्चय से जुड़ी हर घर नल से जल अर्थात स्वच्छ जल एवं हर घर शौचालय स्वच्छता का ही जरिया है.

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के साथ शांति एवं सद‍्भावना का संकल्प लेने का आह्वान किया. मंत्रणा कक्ष में लाइव टेलिकास्ट कार्यक्रम में चानन बीडीओ राकेश कुमार के अलावे स्वच्छाग्रही कृपाली पासवान, मो जाहिद इमाम, राजीव कुमार, सुजीत कुमार, विकास कुमार, रजनीश कुमार, मिथिलेश, वरुण, रुदल यादव, राजकुमारी , संजय कुमार, ओमकार, मंजित कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

बाइक चोरी की प्राथमिकी
मारपीट कर किया घायल
क्राइम कंट्रोल व िवधि व्यवस्था हमारी प्राथमिकता : एसपी शर्मा
निवर्तमान एसपी ने ली मीटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >