कोहरा व शीत पड़ने से रबी उत्पादक किसानों के खिले चेहरे

शीतलहर चलने से रबी फसल का हो सकेगा विकास लखीसराय : सर्द मौसम का पहला कोहरा लगने और ठंड में वृद्धि होने से रबी फसल में अब वृद्धि होने की संभावना बढ़ गयी है. जिससे रबी उत्पादक किसान के चेहरे खिल गये हैं. जिले के बड़हिया टाल में 1064 हेक्टेयर भूमि एवं हजारों बीघे में […]

शीतलहर चलने से रबी फसल का हो सकेगा विकास
लखीसराय : सर्द मौसम का पहला कोहरा लगने और ठंड में वृद्धि होने से रबी फसल में अब वृद्धि होने की संभावना बढ़ गयी है. जिससे रबी उत्पादक किसान के चेहरे खिल गये हैं. जिले के बड़हिया टाल में 1064 हेक्टेयर भूमि एवं हजारों बीघे में दियारा क्षेत्र मे लगी रबी फसल चना, मसूर, केराव, गेहूं, धनिया, तीसी, राई आदि मे कोहरा और ठंड नहीं पड़ने से फसलों का ग्रोथ अवरुद्ध था.
जिससे किसानों का चेहरा उड़ा हुआ था. इस बार टाल एवं दियारा क्षेत्र हरुहर व गंगा नदियों से डूबा नहीं था. जिससे खेत में नमी का घोर अभाव था. ऊपर से शीत नहीं पड़ने और ठंड नहीं आने से रबी का ग्रोथ नहीं हो रहा था. असामयिक फल फूल आ रहा था. लेकिन अब स्थिति में धीरे धीरे सुधार आयेगी और किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिलेगी इसी प्रकार यदि कोहरा व ओस गिरते रहा तो सिंचाई में भी अलग से खर्च नहीं करना पड़ेगा और आर्थिक बचत भी किसानों को होगी ़ िकसानों ने बताया कि प्राकृतिक अनिश्चितता की वजह से फसल का लागत भी निकालना मुश्किल हो जाता है इस वजह से कर्ज लेकर किसानी करनी होती है ़ किसान पूरी तरह से माौसम पड़ निर्भर हैं और किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं ़
जागरूक किसान अवधेश सिंह उर्फ अबधू सिंह ने बताया कि रबी फसलों के लिये कोहरा, ठंड और शीत पड़ना अमृत समान है, लेकिन आज कोहरा के साथ शीत भी पड़ा जो रामबाण का काम किया. यह दस दिन रहा तो किसानों को लाभ होगा ़
दिलीप कुमार ने कोहरा एवं शीत पड़ने का इंतजार एक माह से करने की बात कही. आज की रात किसानों के लिये सुहानी रात बताया. शीत से रबी फसल का ग्रोथ होने की बात कही. उन्हाेंने कहा िक फसल से ही हमारी घर गृहस्थी चलती है और अन्य कार्य हाेता है
किसान रवींद्र कुमार उर्फ बौआ सिंह ने कहा कि कोहरा एवं शीत पड़ने से रबी फसल का ग्रोथ बढ़ेगा. जो नहीं हो रहा था. रबी फसल का ग्रोथ अवरुद्ध था. जिसके परिणाम स्वरूप किसानों में रौनक आ गया है. अब अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ गई है
प्रफुल्ल सिंह उर्फ बाजो सिंह ने कहा कि किसान कोहरा लगने और शीत पड़ने का इंतजार महीनों से कर रहे थे. इधर, ठंड पड़ने एवं शीत गिरने से कीड़े मकोड़े भी समाप्त हो जायेंगे और फसल का ग्रोथ भी बढ़ेगा और किसान को अच्छी कीमत मिलेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >