लखीसराय : कजरा व चानन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पहाड़ी व जंगली इलाकों में विगत दो दिनों से कोबरा बटालियन द्वारा जंगलों में तथा सीआरपीएफ व एसटीएफ द्वारा पहाड़ी व मैदान इलाकों में घेराबंदी कर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसमें शनिवार को सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी.
लखीसराय : एरिया कमांडर बालेश्वर कोड़ा के पुत्र सहित दो नक्सली गिरफ्तार
लखीसराय : कजरा व चानन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पहाड़ी व जंगली इलाकों में विगत दो दिनों से कोबरा बटालियन द्वारा जंगलों में तथा सीआरपीएफ व एसटीएफ द्वारा पहाड़ी व मैदान इलाकों में घेराबंदी कर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसमें शनिवार को सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ […]

सुरक्षा बलों ने कजरा थाना क्षेत्र के घोघरघाटी से नक्सली एरिया कमांडर बालेश्वर कोड़ा के पुत्र संजय कोड़ा व उसके ममेरे भाई रंजीत कुमार को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बाइक को जब्त किया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दोनों से कजरा थाना में पूछताछ कर रही है.
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी अरविंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है. वहीं एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक पुलिस से अपनी पहचान छुपा रहे थे. दोनों के पास से एक संदिग्ध बाइक भी बरामद की गयी है, जिसके संबंध में जांच पड़ताल चल रही है.
एएसपी ने बताया कि संजय के ममेरे भाई के ऊपर कोई केस का पता नहीं चल पाया है़ पुलिस उसके संबंध में जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना के बाद विगत दो से कोबरा, सीआरपीएफ व एसटीएफ द्वारा कजरा व चानन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांवों में छापेमारी की जा रही है.
कांबिंग ऑपरेशन में कोबरा बटालियन को मिली बड़ी सफलता
बालेश्वर कोड़ा के साला का बेटा भी हुआ गिरफ्तार, एक बाइक जब्त
कजरा थाना क्षेत्र के घोघरघाटी से किया गया गिरफ्तार