समस्या . जिले में यातायात पुलिस है सुस्त, तो हम भी हैं लापरवाह
लखीसराय : शहर में आये दिन लगने वाले जाम के लिए प्रशासन ही नहीं कहीं न कहीं आम जनता भी दोषी हैं. यदि आम नागरिक, बाइक चालक, वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो शहर में जाम की स्थिति बनेगी ही नहीं. गुरूवार को प्रभात खबर प्रतिनिधि ने जब शहर की मुख्य सड़क के कुछ जगहों का जायजा लिया तो कहीं ऑटो चालकों द्वारा बेतरतीब तरीके से मुख्य सड़क पर ही आड़े तिरछे खड़े किये जाने से कभी लोगों की परेशानी का सबब बन जाता है तो की जाम की समस्या को उत्पन्न करने की स्थिति उत्पन्न करते दिखाई दिया़
केस स्टडी-2 : बीच सड़क पर वाहन किये जाते हैं खड़े
संध्या चार बजे मुख्य सड़क पर अष्टघट्टी मोड़ के समीप बीच सड़क पर एक मैजिक वाहन पर डीजे को लोड किया जा रहा था जिससे सड़क का एक भाग पूरी तरह बाधित था. जिस वजह से एक छोड़ से ही वाहन निकल रहे थे़ यदि इस दौरान बड़े वाहन प्रवेश कर जाते तो निश्चित ही जाम की स्थिति बन जाती.
केस स्टडी- 3 : व्यस्तम कवैया रोड मोड़ पर नहीं है ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था
शहर के व्यस्तम मोड़ कवैया रोड मोड़ के समीप हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. यहां पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नहीं के बराबर रहने की वजह से यहां पर भी ऑटो चालकों की मनमानी लगी रहती है़ जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है़ वहीं सड़क किनारे सब्जी दुकानें भी जाम को और विकट बना देती है.
केस स्टडी- 4 : विद्यापीठ चौक पर पुलिस की मौजूदगी में भी ऑटो चालकों की चलती है मनमानी
शहर का जीरो माइल कहे जाने वाले विद्यापीठ चौक एनएच 80 पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी जारी रहती है़ एनएच 80 पर ही बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े ऑटो चालकों के द्वारा सवारी उठाने के साथ ही मालढोवा वाहन द्वारा बीच सड़क पर सामग्री उतारने व चढ़ाने का काम किया जाता है़ जिससे एनएच 80 के साथ ही शहर में प्रवेश करने वाले मुख्य सड़क पर भी जाम की स्थिति बनती रहती है़ इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों ने प्रशासन से समस्या को शीघ्र समाधान करने की मांग की है.
बोले परिवहन पदाधिकारी
जिले के प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि समय-समय पर इनके खिलाफ अभियान चलाकर मनमानी करने वाले ऑटो चालकों को पकड़ा व चालान किया जाता है़
केस स्टडी- 1
गुरुवार की सुबह 11.00 बजे लखीसराय शहीद द्वार के समीप स्टेशन मोड़ पर ऑटो चालक बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़ा किया हुए थे़ जिससे लोगों को जहां स्टेशन की ओर जाने में परेशानी हो रही थी, वहीं इस वजह से मुख्य सड़क पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बढ़ रही थी़ वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहने से ऑटो चालकों की मनमानी पर ब्रेक नहीं लग रहा था़
