जिले में नक्सलियों व बालू माफिया पर अब लगाम लगायेगा एसटीएफ
लखीसराय : जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की कमर तोड़ने एवं अवैध बालू उत्खनन पर रोक को लेकर लखीसराय को एसटीएफ मुहैया कराया गया है. पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार के हस्तक्षेप के उपरांत लखीसराय जिला को पुन: एसटीएफ मुहैया करा दी गयी है, एसटीएफकी मदद से जल्द ही […]
लखीसराय : जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की कमर तोड़ने एवं अवैध बालू उत्खनन पर रोक को लेकर लखीसराय को एसटीएफ मुहैया कराया गया है. पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार के हस्तक्षेप के उपरांत लखीसराय जिला को पुन: एसटीएफ मुहैया करा दी गयी है, एसटीएफकी मदद से जल्द ही नक्सलियों के साथ बालू माफियाओं के खिलाफ वृहत पैमाने पर अभियान चलाया जायेगा. ज्ञात हो कि डीआइजी विकास वैभव ने हर हाल में अवैध बालू उठाव को रोकने का एलान किया है
और इसी कड़ी में यह व्यवस्था की जा रही है. गुरुवार को विकास वैभव ने एसपी, एसउीपीओ थाना प्रभारियों के साथ बैठक जल्द ही अन्य जिलों से पुलिस बल के साथ-साथ सैप जवान उपलब्ध कराने की बात कही थी. जबकि शुक्रवार को इस जिले के लिए एसटीएफ कोबरा बटालियन उपलब्ध करा दिया गया है, साथ ही साथ 18 नवंबर से जिले के पांच जगहों पर पुलिस चेक पोस्ट लगाने की भी व्यवस्था की जा रही है जिससे अगर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किऊल नदी से बालू उत्खनन कर डंप कर लिया भी गया तो उसे परिवहन कर बाहर ले जाने नहीं दिया जायेगा. इसके तहत एनएच 80 के टॉल गेट,
गढ़ी मोड़, मानो-रामपुर, चंदनपुरा-दैताबांध सड़क के अलावा जमुई-लखीसराय राजकीय पथ पर तेतरहट पुल के पास पुलिस चेक पोस्ट व्यवस्था किया जायेगा.
कहते हैं एसपी
एसपी अरविंद ठाकुर ने बताया कि डीआइजी के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी के साथ-साथ चौकीदार तक को अवैध बालू के कारोबार पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया जा चुका है. जिला प्रशासन द्वारा कई जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की भी नियुक्त कर निगाहें रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि ये लोग रात्रि आठ बजे से सुबह के चार बजे तक चिन्हित जगहों पर वाहन चेकिंग कर रहे हैं. एसपी ने कहा कि इन चेकपोस्टों पर सीसीटीवी उपलब्ध कराने को लेकर खनन विभाग को दायित्व सौंपा गया है.
सूर्यगढ़ा .पिपरिया सीओ आशुतोष की देखरेख में बालू माफिया के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत शुक्रवार की तड़के सूर्यगढ़ा एएसआइ गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने खर्रा काली स्थान एनएच 80 पर से बीआर-9 डी 7611 नंबर का अवैध बालू लदा एक ट्रक जब्त किया. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में पिपरिया सीओ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की भनक मिलते ही ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया.