दंडाधिकारी व एसडीओ के समक्ष हुआ शराब का विनष्टीकरण
लखीसराय : किऊल जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, दंडाधिकारी अनिल कुमार, उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा , रेल डीएसपी एसपी गुप्ता ,इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में ट्रेन से बरामद देशी व विदेशी शराब के साथ महुआ का विनिष्टीकरण किया . उक्त स्थल पर शराब को रख कर उस पर रोलर चलाया गया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि 40 केस में बरामद शराब का विनिष्टीकरण किया गया.
उन्होंने बताया कि 2068 लीटर देशी, 114.62 लीटर विदेशी शराब के साथ ही 205 किलो महुआ को नष्ट किया गया. इस मौके पर लखीसराय जीआरपी थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, बड़हिया जीआरपी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, किऊल जीआरपी के एसके राय, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
