सीओ व थानाध्यक्षों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिया निर्देश
लखीसराय : समाहरणालय स्थित अनुमंडलीय कार्यालय के सभागार में एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह ने सोमवार को धनतेरस, काली पूजा एवं छठ पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न दिशा-निर्देश दिये, जिसका हरहाल में अनुपालन करने की बात कही.
मंगलवार को धनतेरस को लेरक दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा चालू रखने, ऑडियो-वीडियो संग्रहण की जांच कर लेने, व्यर्थ भीड़ दुकान में न लगाने, दुकानदारों को महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर रखने, जीएसटी और मूल्य का ध्यान रखने, ग्राहकों को पक्की रसीद देने, दुकान के आगे फुटपाथ पर समान न लगाने, लूज वायरिंग को बदलवाने का निर्देश दिया गया. इसी तरह काली पूजा व लक्ष्मी पूजा को लेकर सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को सतत निगरानी रखने, सघन गश्ती चलाने, धनतेरस के दिन रात्रि में भी विशेष गरती के साथ गली से सटे दुकानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है.
साथ ही गली से सटे दुकानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. जबरन चंदा वसूली पर रोक, विवादित स्थल पर प्रतिमा न बैठाने, नमाज के दौरान उत्तेजक नारेबाजी, पटाखे चलाने पर रोक लगाने साथ-साथ निर्धारित मांर्गों से ही प्रतिमा विसर्जन कराये जाने को लेकर पुलिस एस्कार्ट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.
