लखीसराय : जिले में हुई बारिश के कारण कजरा स्टेशन में पानी घुस गया. पटरी व पैनल के पानी में डूबने से बुधवार की सुबह पांच बजे से 12 बजे दिन तक किऊल-जमालपुर रेल मार्ग पर परिचालन ठप रहा़
इस दौरान दोनों दिशाओं के विभिन्न स्टेशनों पर आधा दर्जन ट्रेनें घंटों खड़ी रहीं. कजरा स्टेशन प्रबंधक पीके मौर्या ने बताया कि रेलवे प्वाइंट जाम होने तथा पटरी धंसने की आशंका को देखते हुए रेल परिचालन को रोका गया था़ वहीं, बारिश से तीन लोगों की जान चली गयी़
