युवक की हत्या से गांव में आक्रोश
कजरा : थाना क्षेत्र के उरैन पंचायत अंतर्गत बसुहार गांव निवासी चंदर यादव के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव को बसुहार काली मंदिर के पास बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के 12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह पुलिस मृतक के घर पहुंची, जहां शव को बरामद किया. […]
कजरा : थाना क्षेत्र के उरैन पंचायत अंतर्गत बसुहार गांव निवासी चंदर यादव के 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव को बसुहार काली मंदिर के पास बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के 12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह पुलिस मृतक के घर पहुंची, जहां शव को बरामद किया.
वहीं घटनास्थल का भी निरीक्षण किया़ एएसपी अभियान पवन उपाध्याय एवं एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस निरीक्षक सह सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, मेदनीचौकी चौकी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पीरीबाजार थानाध्यक्ष रविकांत कुमार एवं स्थानीय कजरा थानाध्यक्ष सुजीत वारसी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मृतक के घर पहुंच शव को बरामद करने के साथ ही घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की़ इसके बाद घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण करने के साथ ही लोगों से पूछताछ दी़
पुलिस को शव बरामद करने में करनी पड़ी मशक्कत . घटना के लगभग 12 घंटे बाद पहुंची पुलिस को मृतक प्रमोद यादव के शव को बरामद करने में काफी मशक्कत करना पड़ा. ग्रामीणों में पुलिस के विलंब से आने को लेकर थोड़ा आक्रोश था़ हालांकि अधिकांश ग्रामीण पुलिस को सहयोग कर रहे थे़ मृतक के घर में क्रंदन का माहौल के कारण पुलिस को खासकर महिलाओं को समझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा़ पूर्व कजरा थानाध्यक्ष रह चुके तथा मेदनीचौकी के वर्तमान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के आगे आने के बाद शव को पुलिस बरामद करने में सफल रही.
कुसो यादव को मारने के लिए लगाया था घात . ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाले महेंद्र यादव के दोनों पुत्रों छोटू यादव व पंकज यादव को कुसो यादव ने दो वर्ष पूर्व जमीन खरीदने को लेकर रुपये दिया था, लेकिन रुपये लेने के बावजूद महेंद्र यादव का परिवार कुसो को न तो जमीन नहीं लिख रहा था और न ही जमीन की रजिस्ट्री ही कर रहा था़ जमीन रजिस्ट्री नहीं किये जाने पर कुसो यादव द्वारा लगातार अपने रुपये के वापस करने के लिए महेंद्र यादव के परिवार पर दबाव बना रहा था़
जिसको लेकर महेंद्र यादव के दोनों पुत्रों ने कुसो यादव को मारने का प्लान बनाया और इसी के तहत सोमवार की देर शाम को बसुहार गांव के निकट काली मंदिर के समीप कुसो यादव की हत्या करने के लिए अपने साथियों के साथ घात लगाये बैठा था़ इसी दौरान कुसो यादव अपने ग्रामीण प्रमोद यादव के साथ उस दिशा से गुजर रहा था कि पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसे मारने की नियत से गोली चला दी़ हालांकि गोली कुसो को नहीं लगी और कुसो वहां से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, वहीं कुसो के भागने पर अपराधियों ने उसके साथ चल रहे प्रमोद यादव के सीने में गोली मार दी़ जिससे उसकी मौत हो गयी़
घटना के बाद से फरार है महेंद्र यादव का परिवार . घटना में महेंद्र यादव के दोनों बेटों छोटू व पंकज के शामिल होने की बात सार्वजनिक होने के बाद से ही महेंद्र यादव का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया है़ मंगलवार को बसुहार शव बरामद करने पहुंची पुलिस जब महेंद्र यादव के घर पहुंची तो वहां ताला लगा था़